ramcharitmanas
✕

कश्मीर में कर्फ्यू और ढील की आंख-मिचौनी, जम्मू और कश्मीर में स्थिति शांतिपूर्ण

Updated: रविवार, 11 अगस्त 2019 (18:08 IST)
जम्मू। 7 दिनों से संगीनों के बीच ब्लैकआउट के साए में वादी-ए-कश्मीर आज (रविवार को) ईद के पहले दिन मिलने वाली छूट कर्फ्यू में ढील की आंख-मिचौनी के बीच गायब होने लगी है, क्योंकि ढील मिलते ही विरोध करने वालों की भीड़ जमा होने लगती है और माहौल खराब होने लगता है।
 
श्रीनगर में रविवार को एक बार फिर से कर्फ्यू जैसे हालात हो गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस के वाहन शहर में गश्त करते हुए लाउडस्पीकरों से घोषणा कर रहे थे कि लोग अपने घरों में लौट जाएं। इसके साथ ही दुकानदारों को कहा गया कि वे अपने शटर गिरा दें। ईद के मद्देनजर कई इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई थी, लेकिन एक बार फिर से भीड़ को जमा होने से रोक दिया गया है और सख्ती बरती जा रही है।
 
राज्य पुलिस ने शनिवार को ट्वीट कर दावा किया था कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से अभी तक जम्मू और कश्मीर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और राज्य में कहीं भी हिंसा की कोई घटना नहीं दर्ज की गई है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि मामूली पथराव के बाद राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
 
सरकार ने एक बयान में कहा था कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने लोगों से कश्मीर घाटी में गोलीबारी की कथित घटनाओं के बारे में फैलाई जा रहीं अफवाहों पर विश्वास नहीं करने को कहा है। सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के बकौल, शनिवार को भी श्रीनगर और अन्य जगहों पर ईद की खरीदारी के लिए काफी लोग बाजार में निकले थे।
 
हालांकि गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा था कि पिछले कुछ दिनों में कुछ विरोध प्रदर्शनों को छोड़कर कोई गंभीर घटना नहीं हुई है, हालांकि इन प्रदर्शनों में भी करीब 20 लोग ही शामिल हुए थे। प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर और बारामूला में कुछ विरोध प्रदर्शन हुए हैं और इनमें से कोई भी 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हुए थे।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख