Hanuman Chalisa

कश्मीर में ताजा हिमपात, बर्फ से आच्छादित हुआ श्रीनगर

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2017 (11:59 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात ताजा हिमपात हुआ जबकि भारी बारिश के बाद शहर में बहुत से इलाकों में बिजली आपूर्ति में बाधा होने से अंधेरा छा गया।

 
श्रीनगर सहित आसपास के इलाकों के रहवासी सुबह उठे तो घर की छतों, पेड़ों की ऊंचाइयों और सड़कों को बर्फ से आच्छादित पाया। इससे पहले जनवरी में श्रीनगर में करीब 6 माह तक की लंबे शुष्क मौसम के बाद पिछले 3 दशकों में सर्वाधिक हिमपात रिकॉर्ड किया गया।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और हिमपात का पहले ही अनुमान जताया गया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर बर्फ हटाने के काम में जुटे हैं।
 
श्रीनगर के निचले इलाकों सहित प्रमुख इलाकों में शनिवार रात से बिजली आपूर्ति ठप है। भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सेवा ब्रॉडबैंड भी शनिवार को से बाधित है। हिमपात से डिश टीवी सेवा पर भी असर पड़ा है। लोग अपने घरों में ठंड के दिनों में तैयार किया जाने वाला पसंदीदा भोजन 'हरेस्सा' (दक्षिण भारत में 'हलीम के नाम से प्रचलित) का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

गुजरात में भारी बारिश का खतरा, CM भूपेंद्र पटेल अलर्ट मोड में, बुलाई हाईलेवल बैठक

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जानिए पुलिस ने क्‍यों लिया यह एक्शन?

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

अगला लेख