dharma sangrah
✕

कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड

Updated: सोमवार, 5 दिसंबर 2016 (14:44 IST)
श्रीनगर। रात में शून्य से नीचे तापमान रहने के कारण कश्मीर के क्षेत्रों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटे से ज्यादा समय तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में पिछली रात पारा शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा लेकिन घाटी की सबसे ज्यादा ठंडी जगह कुपवाड़ा रही, जहां पारा शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम था।
 
कश्मीर डिवीजन में सबसे ठंडा इलाका लेह था, जहां का तापमान शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कारगिल में भी पिछली रात शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान होने से ठिठुरने वाली ठंड रही।
 
अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग टूरिस्ट रिसॉर्ट ही उत्तरी कश्मीर में एकमात्र ऐसी जगह थी, जहां तापमान शून्य से 1.5 डिग्री ऊपर रहा। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख