dharma sangrah
✕

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, लिखा हैप्पी बर्थडे पूजा

Updated: मंगलवार, 22 मई 2018 (14:27 IST)
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को सोमवार देर रात हैक कर लिया गया। हालांकि, विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि छह घंटे के बाद इसे ठीक कर लिया गया। 
 
विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर कल रात मुख्य पृष्ठ के बजाय निजी तौर पर दिया गया जन्मदिन का शुभकामना संदेश नजर आ रहा था। यहां लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे पूजा, योर लव।' 
 
विश्वविद्यालय की मीडिया समन्वयक साईमा सईद ने बताया, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी ने निजी संदेश भेज ने के लिए इस तरह की शरारत की। हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। एक बैठक की जाएगी और हम भविष्य की कार्रवाई पर निर्णय लेंगे।'
 
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को कल रात 12 और एक बजे के बीच हैकिंग के बारे में सूचना मिली। हमारी पहली प्रतिक्रिया इसे ठीक करने की थी और हम छह घंटे में यह करने में कामयाब रहे।
 
पहले भी कई शैक्षणिक संस्थाओं की वेबसाइट को हैक किया गया है। इनमें दिल्ली, मद्रास, बॉम्बे और खड़गपुर के आईआईटी, दिल्ली विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख