• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Jailalitha admitted in hospital
Written By
Last Modified: चेन्नई , शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 (09:51 IST)

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता अस्पताल में भर्ती

Jailalitha
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता को बुखार और शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी एस विश्वनाथन ने बताया कि अन्नाद्रमुक की 68 वर्षीय प्रमुख को गुरुवार रात यहां अपोलो अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
 
राज्य सरकार द्वारा मीडिया में देर रात जारी एक विज्ञप्ति में विश्वनाथन ने कहा, 'तमिलनाडु की माननीय मुख्यमंत्री को बुखार और शरीर में पानी की कमी की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'
 
अधिकारी ने बताया कि अब मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है और अस्पताल उनकी देखभाल कर रहा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
उरण में संदिग्धों के स्कैच जारी, स्कूल बंद