Daily Horoscope
✕

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का दावा : ममता ने उनके लिए कहा -'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (07:42 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल सरकार और राज्यपाल के बीच तल्खी दिखने के बाद जगदीप धनखड़ ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके लिए कथित रूप से कहा 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त।'
ALSO READ: अब ओवैसी और ममता में ठनी, AIMIM नेता ने कहा- डर गई हैं दीदी
राज्यपाल धनखड़ ने एक ट्वीट में एक बांग्ला अखबार की खबर को साझा किया है। इस खबर में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के बारे में बात करते हुए बिना उनका नाम लिए हुए कहा कि 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त।' यह 1994 में आई एक मशहूर फिल्म 'मोहरा' का गाना है।
 
राज्यपाल ने ट्वीट किया कि अखबार में 27 नवंबर को खबर छपी। इसमें विधानसभा में संविधान दिवस का उल्लेख किया गया। सम्मानीय मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के लिए कहा कि 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त।' मैंने इसका जवाब देना सही नहीं समझा, क्योंकि मैं उनके पद का सम्मान करता हूं।
 
राज्यपाल धनखड़ ने बुधवार दोपहर एक अन्य ट्वीट में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर कार्यक्रम के समापन के बाद संवाददाताओं से बात कर रही थीं।

धनखड़ ने ट्वीट में कहा कि मैंने कभी सम्मान देने में कोई कमी नहीं की, चाहे वे माननीय मुख्यमंत्री ही क्यों न हों। मैं उनका व्यक्तिगत रूप से काफी सम्मान करता हूं।
 
भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के 70 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित संविधान दिवस पर आहूत विशेष सत्र के दौरान उनके बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख