Daily Horoscope
✕

डोडा में सेना के जवान ने साथी की ‘हत्या’ की

Updated: बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (00:09 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना के एक शिविर में अपने साथी जवान के साथ बहस होने के बाद सेना के एक जवान ने कथित तौर पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
 
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भद्रवाह में कल रात सेना के एक शिविर में हवलदार राजेश डकुआ पर उसके साथी ने गोली चला दी। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां 10 मिनट बाद उनकी मौत हो गई।’’ 
 
उन्होंने कहा कि 40 वर्षीय जवान भद्रवाह में 4, राष्ट्रीय राइफल्स के मुख्यालय में पदस्थापित थे। उन्होंने कहा कि जिस जवान ने उन्हें गोली 
 
मारी उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस ने सेना से आरोपी जवान को हिरासत में दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हत्या का कारण पता नहीं है।
 
सेना के एक जवान ने कहा कि हवलदार की हत्या का कारण किसी बात को लेकर विवाद होना है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

यूपी में टीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर हुई

अगला लेख