Hanuman Chalisa
✕

इंदौर के खातीपुरा में सांईबाबा 21 किलो चांदी के सिंहासन पर विराजित होंगे

Updated: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (19:50 IST)
इंदौर। शिर्डी के श्री सांईंबाबा समाधि शताब्दी महोत्सव 2018 के अंतर्गत देवी अहिल्या सांईं सोशल भक्त समिति द्वारा खा‍तीपुरा स्थित सांईं मंदिर में बाबा को 21 किलोग्राम वजनी चांदी के सिंहासन पर विराजित किया जाएगा। 19 अक्टूबर को यह कार्यक्रम पूरे विधि-विधान से सम्पन्न होगा। यह जानकारी समिति के सह सचिव सूरज ठाकुर ने दी।
 
 
उन्होंने बताया कि खातीपुरा की 'लाल गली' पूरे इंदौर शहर में दुर्गोत्सव के दौरान अपने गरबों के लिए प्रसिद्ध रही हैं और इसका आकर्षण आज भी बना हुआ है क्योंकि सही मायनों में गरबों की शुरुआत यहीं पर से हुई थी। यहीं पर स्थित सांईं मंदिर में 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बाबा को पंचामृत से अभिषेक और पूजन के बाद 21 किलोग्राम वजनी चांदी के सिंहासन पर विराजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गोमती होटल के सामने होगा। 
'गोल्डन बुक अवॉर्ड' से सम्मानित और देवी अहिल्या सांईं सोशल भक्त समिति के अध्यक्ष भोला ठाकुर पहलवान ने बताया कि हमारे परिवार ने 25 नवम्बर 2012 को पिताजी बिहारीलाल जी और माताजी गोमती देवी की पुण्य स्मृति में सांईंबाबा मंदिर का निर्माण करवाया था। श्री सांईंबाबा समाधि शताब्दी महोत्सव को यादगार बनाने के उद्देश्य से और बाबा की कृपा से चांदी का सिंहासन बनवाया गया है।
 
भोला पहलवान के अनुसार इससे पूर्व इंदौर में ही बाबा की शाही पालकी यात्रा एवं प्रभात फेरी का आयोजन 6 से 25 मार्च तक किया था, जिसमें शहर के चारों कोनों से हजारों बाबा भक्तों ने शिरकत की थी। उसके बाद बाबा की चरण पादुका भी इंदौर के श्रद्धालुओं के लिए लाई गई थी। रीजनल पार्क के सामने शिर्डी की तर्ज पर भव्य सांईंबाबा मंदिर की प्रतिकृति भी बनाई गई थी, जिसके दर्शन 30 हजार से ज्यादा लोगों ने किए थे। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख