Daily Horoscope
✕

इंदौर में IPL मैच आज, शहर में लगा भारी जाम

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (13:29 IST)
इंदौर (वेबदुनिया)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शनिवार को होने वाले मैच के चलते शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। खासकर होलकर स्टेडियम इलाके से लगे क्षेत्रों में स्थितियां बहुत ज्यादा खराब हैं। 
 
मैच शाम चार बजे से शुरू होने वाला है, लेकिन दोपहर 12 बजे से ही स्टेडियम के आसपास वाले इलाके पलासिया, एबी रोड, एमजी रोड रेसकोर्स रोड आदि स्थानों पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। कई जगह वाहन गुत्थमगुत्था हो गए। जहां पुलिस वाले लगे हैं, वहां तो फिर वे स्थिति को संभालने की कोशिश करते दिखे, लेकिन जहां पुलिस वाले नहीं थे वहां स्थितियां ज्यादा खराब हैं। जगह-जगह वाहनों की लंबी लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। 
 
इन हालात के मद्देनजर लोगों को बहुत ज्यादा मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम चार बजे से किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपर जॉइंट्‍स के बीच आईपीएल का मुकाबला होने जा रहा है। मैच के चलते लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग समय से काफी पहले ही स्टेडियम के आसपास जमा होने लगे हैं। 
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख