dharma sangrah

विवादों में इंडिगो, इस बार लगा रुपए के अपमान का आरोप

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (07:59 IST)
मुंबई। विमान यात्रा की सेवाएं मुहैया करने वाली निजी कंपनी इंडिगो पर एक यात्री ने राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि पिछले महीने दिल्ली हवाईअड्डे पर एक यात्री के साथ मारपीट करने को लेकर इंडिगो को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
 
प्रमोद कुमार जैन नाम के एक यात्री ने पुलिस को की गई एक शिकायत में आरोप लगाया है कि इंडिगो के चालक दल के सदस्यों ने भोजन के लिए रूपए में भुगतान लेने से इनकार कर दिया। 10 अक्टूबर को वह इसकी उड़ान संख्या 6 ई 95 में बेंगलुरू से दुबई यात्रा कर रहे थे। दुबई से लौटने के बाद जैन ने इसी सोमवार को दिल्ली के सरोजिनी नगर पुलिस थाना में एक शिकायत दर्ज कराई। जैन ने एयरलाइन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।
 
उन्होंने शिकायत में कहा है कि इंडिगो एक भारतीय कंपनी है और मैं भी एक भारतीय हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य यात्री को भी इसी दुर्व्यव्यहार का सामना करना पड़ा।
 
हालांकि, इंडिगो ने एक बयान में कहा कि इसने ऐसा कर किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है क्योंकि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विमान में की जाने वाली बिक्री के लिए रुपए में भुगतान नहीं लेती, जो विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंध अधिनियम के अनुरूप है। इस बात का एयरलाइन के ऑन -बोर्ड बिक्री मेन्यू में भी स्पष्ट रूप से जिक्र है। (भाषा) 
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख