Daily Horoscope
✕

रेलवे ने बचत के लिए बनाई यह योजना

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (18:36 IST)
ऊर्जा प्रौद्योगिकी एवं इंजीनियरिंग कंपनी जैक्सन ग्रुप ने डीजल संचालित  रेलगाड़ियों में डिब्बों में पंखे और ट्यूबलाइट आदि बिजली के उपकरण चलाने के लिए सौर  ऊर्जा पर आधारित नई प्रणाली शुरू की है। इसके लिए रेल डिब्बों की छतों पर सौर पैनल  लगाया गया है।
 
कंपनी का दावा है कि इस प्रणाली से डीजल ट्रेन से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में हर साल  प्रति कोच 9 टन तक की कमी और 6 डिब्बों वाली डीईएमयू जैसी ट्रेन में सालाना लगभग  21,000 लीटर डीजल की बचत होगी। जैक्सन ग्रुप के अनुसार डीजल संचालित रेलगाड़ियों  की छतों पर बैटरी स्टोरेज के साथ सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने वाली पहली कंपनी बन  गई है।
 
कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार पंखे और ट्यूबलाइट चलाने के लिए सौर प्रणाली के उपयोग  से कार्बन उत्सर्जन में हर साल प्रति डिब्बे 9 टन की कमी लाने और 6 डिब्बों वाली प्रति  ट्रेन में सालाना 21,000 लीटर डीजल की बचत करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा 25 वर्ष तक प्रति डिब्बे हर साल 2 लाख रुपए तक की बचत होगी। 
 
गौरतलब है कि जैक्सन इंजीनियर्स लि. द्वारा सौर संचालित इस प्रणाली (होटल डिब्बा लोड  सिस्टम) से युक्त रेलवे के 1600 एचपी डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (डीईएमयू) को  रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 14 जुलाई को नई दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से हरियाणा में फारुख नगर के गढ़ी हरसरू  जंक्शन के बीच चलाई जा रही है।
 
इस बारे में जैक्सन इंजीनियर्स लि. के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि  90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली रेलगाड़ियों की छतों पर सौर  पैनल लगाना हमारी टीम की श्रेष्ठ इंजीनयरिंग का प्रमाण है। रेलवे के अपने सभी रेल डिब्बों में सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और लागत में  बचत होगी बल्कि सौर ऊर्जा से जुड़ी कंपनियों के लिए भी बड़े अवसर पैदा होंगे। (भाषा) 
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख