dharma sangrah
✕

आईएम का एक अन्य संदिग्ध कार्यकर्ता गिरफ्तार

Updated: रविवार, 11 जनवरी 2015 (12:48 IST)
मंगलुरु। इंडियन मुजाहिद्दीन के एक अन्य संदिग्ध कार्यकर्ता को मंगलूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी इस संदिग्ध कार्यकर्ता के दुबई जाने वाले विमान में सवार होने से पहले हुई।

 
पुलिस ने रविवार को कहा कि उत्तर कन्नड़ जिले में भटकल के निवासी रियाज (32) को शनिवार को रात बेंगलुरु पुलिस ने यहां की पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। उसे 8 जनवरी को भटकल और बेंगलुरु से गिरफ्तार किए गए आईएम के 3 संदिग्धों से मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि रियाज को पूछताछ के लिए बेंगलुरु ले जाया गया।

बेंगलुरु पुलिस ने दावा किया कि उसने प्रतिबंधित आईएम के 3 कथित कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और भटकल एवं बेंगलुरु पर छापों के दौरान विस्फोटकों के भारी जखीरे की बरामदगी के साथ ही एक संदिग्ध आतंकी साजिश का खुलासा किया है।

पुलिस ने यह भी कहा कि हाल ही में बेंगलुरु में हुए विस्फोट में इन तीनों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस विस्फोट में एक महिला मारी गई थी। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?