Daily Horoscope
✕

भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की साजिश को किया नाकाम, 5 घुसपैठियों को किया ढेर

Updated: सोमवार, 9 सितम्बर 2019 (11:51 IST)
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत में आतंक फैलाने की लगातार कोशिशें कर रहा है। पाकिस्तान की आतंकी साजिश एक बार फिर बेनकाब हुई है। खबरों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में पिछले महीने मुठभेड़ की कोशिश करते हुए मारे गए पाकिस्तानी सेना के जवानों और आतंकियों का वीडियो समाने आया है। इन 5 आतंकियों को भारतीय सेना के वीर जवानों ने 3 अगस्त को ढेर कर दिया था।
ALSO READ: पाकिस्तान के प्रलाप का सामना करना होगा हर कूटनीतिक मंच पर
पहली बार यह वीडियो सामने आया है जो पाकिस्तान का काला चेहरा उजागर करता है। मारे गए घुसपैठियों में पाकिस्तान की सेना के जवान भी शामिल हैं, जो भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।
 
आतंकियों के साथ पाकिस्तान की सेना के जवान भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सेना के मुस्तैद जवानों को जैसे ही इसका पता चला। पहले उन्होंने वॉर्निंग शॉट देकर चेताया। इसके बाद घुसपैठ में सहायता करा रहे पाकिस्तान की सेना के जवानों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सभी 5 घुसपैठिए ढेर हो गए। अगले दिन भारत के DGMO ने पाकिस्तान के DGMO से संपर्क कर लाशें ले जाने के लिए कहा। लेकिन हर बार की तरह पाकिस्तान ने लाशों को लेने से मना कर और साफ मना कर दिया कि वे ‍पाकिस्तानी जवानों के शव नहीं है।
 
खबरों के अनुसार भारत के अंदर घुसपैठ की ये कोशिश पाकिस्तान की सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) की तरफ से की जा रही थी, जिसे भारतीय जवानों ने अपनी मुस्तैदी से नाकाम कर दिया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह आतंकियों के सहारे साजिश रच रहा है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख