Daily Horoscope
✕

शर्म करो, सेना के परिवार के बारे में तो सोचो : अक्षय कुमार

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (23:33 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि वे इस बात से हैरान हैं कि कुछ लोग ऐसे समय में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी पर बहस कर रहे हैं जबकि सीमा पर आतंकी हमले में हमारे जवान शहीद हुए हैं।
49 वर्षीय अक्षय ने फेसबुक पर एक वीडियो डाला है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के लक्षित हमलों पर उठाए जा रहे सवालों की भी आलोचना की। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि पिछले कुछ दिन से मेरे दिमाग में कुछ चीजें चल रहीं हैं और मुझे यह कहना था। किसी को दुखी करने का इरादा नहीं है। 
 
अक्षय ने वीडियो में कहा कि मैं आज एक सेलिब्रिटी के रूप में आपसे नही बोल रहा हूं। मैं एक सैनिक के बेटे के रूप में आपसे बात कर रहा हूं। पिछले कुछ दिन से मैं देख रहा हूं और पढ़ रहा हूं कि लोग बहस कर रहे हैं। 
 
कुछ लोग सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं, कुछ कलाकारों पर पाबंदी की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को डर है कि जंग हो सकती है। उन्होंने कहा कि अरे शर्म करो। ये बहस बाद में हो सकती है। पहले तो यह सोचना चाहिए कि लोग सीमा पर अपनी जान दे चुके हैं। 
 
हमले में 19 जवान शहीद हो गए और बारामूला में 24 साल का नितिन यादव शहीद हो गया।’’ अक्षय ने कहा कि इस समय पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी के बारे में बात करने के बजाय उन परिवारों के बारे में सोचना चाहिए जिन्होंने सीमा पर अपनों को खो दिया और जिन्हें इन बहस से कोई लेना-देना नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि क्या उनके परिवारों को या हजारों जवानों के परिवारों को इस बात की चिंता है कि कोई फिल्म रिलीज होगी या नहीं? किसी कलाकार पर पाबंदी लगाई जाएगी या नहीं? नहीं। उन्हें अपने भविष्य की चिंता है। अक्षय ने कहा कि हमारी चिंता होनी चाहिए कि हम उनके वर्तमान को और भविष्य को बेहतर बनाएं। मैं हूं, क्योंकि वे हैं। आप हैं, क्योंकि वे हैं। और अगर वे वहां नहीं होते तो भारत नहीं होता। जय हिंद। (भाषा)
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख