Hanuman Chalisa

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जनसामान्य के लिए सर्वाधिक पहुंच वाला बैंक बनेगा : द्रौपदी मुर्मू

Updated: रविवार, 2 सितम्बर 2018 (13:45 IST)
रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को यहां रांची की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखा का उद्घाटन करते हुए कहा कि पोस्ट पेमेंट बैंक जनसामान्य के लिए सर्वाधिक पहुंच वाला बैंक बनेगा।
 
राज्यपाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पोस्ट ऑफिस से जुड़े होने के कारण यह जनसामान्य के लिए सर्वाधिक पहुंच वाला बैंक बनेगा। यह सभी के भरोसे पर खरा उतरेगा तथा अपने को एक लोकप्रिय बैंक के रूप में साबित करेगा।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय डाक का विशाल नेटवर्क है तथा इसकी विस्तृत पहुंच है, लगभग 1 लाख 55 हजार डाकघर हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 1 लाख 30 हजार डाकघर स्थित हैं। लगभग 3 लाख से अधिक डाकिए और ग्रामीण डाक सेवकों का विशाल कार्यबल है, जो ग्रामीण, शहरी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों में द्वार पर बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
 
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को इस बड़े कार्य का शुभारंभ करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को पूरे देश में इस बैंक का शुभारंभ किया जा रहा है, जो पूरे देशवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने इस कार्य के लिए राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

NEET-UG Paper Leak : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन, केंद्र से मूंग खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

अगला लेख