मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. कर्नाटक में कारोबारी समूह के यहां छापा, 100 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (20:36 IST)

कर्नाटक में कारोबारी समूह के यहां छापा, 100 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा

Business Group
नई दिल्ली। आयकर विभाग द्वारा शैक्षिक संस्थाओं का संचालन करने वाले कर्नाटक में एक कारोबारी समूह के यहां कई परिसरों पर छापे में करीब 100 करोड़ रुपए की अघोषित आय के साक्ष्य मिलने के साथ ही 8.82 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति जब्त की गई है।

आयकर विभाग ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि गत 9 अक्टूबर को यह छापेमारी की गई थी। इस संस्थान द्वारा 185 सीटों पर औसतन 50 लाख रुपए से लेकर 65 लाख रुपए तक का डोनेशन लेने के भी साक्ष्य मिले हैं।

मेडिकल कॉलेज संचालित करने वाले इस समूह ने शैक्षिक क्षेत्र से आए धन का रियल एस्टेट में भी निवेश किया है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि इस समूह ने हवाला के जरिए धनराशि का रियलटी कारोबार में निवेश किया है।

समूह के परिसरों से अब तक 4.22 करोड़ रुपए अघोषित नकदी बरामद हुए हैं, जिसमें इसके प्रमुख ट्रस्टी के यहां से मिले 89 लाख रुपए भी शामिल हैं। इस मामले की जांच अभी जारी है।