Hanuman Chalisa

आईआईटी मद्रास का छात्र फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने मामला लिया जांच में

Updated: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 (17:56 IST)
चेन्नई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का एक स्नातकोत्तर छात्र छात्रावास के अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र का 22 वर्षीय छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था और वह आईआईटी (एम) के परिसर में अपने कमरे में फांसी से लटका मिला। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
 
इस घटना का पता तब चला, जब एक अन्य छात्र ने उसे मौजूद नहीं देखकर छात्रावास के वार्डन को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि जब उसके कमरे का दरवाजा खोला गया तो छात्र का शव फंदे से लटका मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आशंका है कि पारिवारिक वजहों से छात्र ने यह कदम उठाया होगा। कोट्टुरपुरम पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और वह जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख