dharma sangrah
✕

बस्तर में मतदान से पहले IED विस्फोट, बाल-बाल बचा मतदान दल

Updated: गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 (09:55 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने मतदान दलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले के फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर दंडवन मार्ग पर आज तड़के नक्सलियों ने मतदान दलों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग में विस्फोट किया है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली आज तड़के सड़क में बारूदी सुरंग लगाकर मतदान दलों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब सुरक्षाबलों ने मार्ग बदल दिया और मतदान दलों को जंगल के रास्ते से ले गए तब नक्सलियों ने बम में विस्फोट कर दिया और वहां से भाग गए।

इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और मतदान दल सुरक्षित वहां से निकल गया। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। इस क्षेत्र के मतदाता आज सात उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कर रहे हैं। क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों के लगभग 80 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

इस संसदीय सीट के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कोंटा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा तथा विधानसभा क्षेत्र बस्तर, चित्रकोट, कोण्डागांव और जगदलपुर में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
सांकेतिक फोटो

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख