ramcharitmanas
✕

मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच लोग डूबे (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (16:46 IST)
लखनऊ। थाना ठाकुरगंज अंतर्गत शेखपुर में कल रात माता का जागरण हुआ था। आज दिन में लगभग 2 बजे लोग माता की मूर्ति का विसर्जन करने मड़ियांव थाना अंतर्गत गोमती नदी के घैला पुल गए थे। जानकारी के अनुसार जब ये लोग मूर्ति को नाव से लेकर नदी में विसर्जित करने जा रहे थे, तभी अचानक नाव टूट गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि नाव  का चालक तैर कर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
मरने वालों में दीपू (22), पिंटू (25), दीपक (28), अर्पित (24) व बलराम (30) वर्ष है। सभी निवासी शेखपुर थाना ठाकुरगंज हैं। पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबने वालों की तलाश करने में जुटी है। देर से पहुंची पुलिस पर गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हीलाहवाली और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और प्रदर्शन करने लगे जिनको लेकर पुलिस ने लोगों पर जमकर लाठियां भांजी।
जानकारी के अनुसार माता जागरण के बाद श्रद्धालु माता की मूर्ति को गोमती नदी में विसर्जन करने गए थे। यहां विसर्जन के दौरान 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। डूबने वाले लोग तैरना नहीं जानते थे। आस्था के चलते किसी डर की परवाह करते नाव में सवार हो गए थे। 
 
स्थानीय प्रशासन ने भी मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था, बचाव दल सहित गोताखोरों का कोई इंतजाम नहीं किया था। अगर ऐसा हुआ होता तो शायद यह घटना मौत का रूप न लेती। इसी से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। यहां पुलिस ने भी उन पर जमकर लाठियां बरसाईं।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख