Hanuman Chalisa

Hyderabad Case : हैदराबाद की होनहार बेटी, परिवार 2-3 महीने में करना चाहता था शादी, वहशी दरिंदों ने 'सपनों' को कर दिया खाक

मंगलवार, 3 दिसंबर 2019 (12:31 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी की घटना से देशभर में गुस्सा है। सड़क से लेकर संसद तक आरोपियों को इस दरिंदगी की खौफनाक सजा देने की मांग की जा रही है। इस बीच पीड़िता के परिवार न्यूज चैनल आज तक से अपने दर्द को बयां किया।
ALSO READ: Hyderabad case : हैदराबाद गैंगरेप कांड की लोकसभा में गूंज, जीरो टॉलरेंस के साथ ही कानून में बदलाव के लिए सरकार तैयार
पीड़िता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी काफी होनहार थी। वह 14 घंटे तक पढ़ाई करती थी। वह पीजी करना चाहती थी। 2-3 महीने में उसकी शादी की योजना थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वहशी दरिंदे उनकी बेटी के सपनों को आग के हवाले कर देंगे। पिता ने कहा कि बेटी की चाहत को पूरा करना हमारा फर्ज था।
 
पिता ने समाचार चैनल पर कहा कि न्याय व्यवस्था लचर होने से गुस्सा बढ़ेगा। ऐसे अपराधों के दोषी बचेंगे, तो घटनाएं और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि लड़कों को संस्कार देना भी जरूरी है। पिता ने बताया कि घटना के अगले दिन 10 बजे उनकी बेटी का शव मिला। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता जरूरी है। पुलिस को जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है।
 
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमशाबाद की निवासी महिला पशु चिकित्सक के साथ शहर के बाहर शादनगर के चतनपल्ली पुल के पास 4 लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उनकी हत्या कर दी। शव को भी जलाने की कोशिश की थी। शमशाबाद टोल प्लाजा पर स्कूटी को पार्क करने के दौरान आरोपियों ने चिकित्सक को देखा और शराब के नशे में यह दरिंदगी की। (Symbolic image)

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख