1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Human trafficking in Nagpur

नागपुर में मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, MP के छिंदवाड़ा के 38 मजदूरों को बचाया गया

crime news
नागपुर पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह से 23 महिलाओं और नौ नाबालिगों समेत कुल 38 मजदूरों को बचा लिया। पुलिस आयुक्त रवीन्द्र कुमार सिंघल ने रविवार को यह जानकारी दी। सिंघल ने बताया कि मजदूर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्हें सोयाबीन की कटाई के काम का लालच देकर बुलाया गया था लेकिन वास्तव में उन्हें सतारा ले जाया जा रहा था।
सिंघल ने कहा कि एक गैर सरकारी संगठन से मिली सूचना के आधार पर नागपुर पुलिस ने वाशिम जिले के पुलिस अधीक्षक अनुज तारे के साथ समन्वय कर मजदूरों को बचाया। सभी एजेंट ने पीड़ितों से 57,000 रुपए वसूले थे। सीताबर्डी थाने में तस्करी और वसूली के मामले दर्ज किए गए हैं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Karur stampede : करूर भगदड़ हादसा या साजिश, क्या हुआ था पथराव, क्यों उठी CBI जांच की मांग, चश्मदीदों ने क्या बताया