suvichar

ह्यूमन ट्रैफिकिंग का सनसनीखेज खुलासा, बालाघाट के 29 बच्चे बरामद

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (18:43 IST)
भोपाल। चाइल्ड ट्रैफिकिंग के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। चाइल्ड लाइन और पुलिस की सुंयक्त कार्रवाई में बालाघाट जिले के रहने वाले 29 बच्चों को मुक्त कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चों को बालाघाट का रहने वाला एक युवक रोजगार का लालच देकर तमिलनाडु के चेन्नई ले गया था।

युवक ने इन बच्चों को जिस कंपनी में नौकरी दिलवाई वह कुछ दिनों बाद बंद हो गई, जिसके बाद युवक तमाम बच्चों को अंडमान एक्सप्रेस से वापस ला रहा था। इसी दौरान बच्चों को वापस लाते समय रेलवे पुलिस की नजर इन बच्चों पर पड़ी, जब इन बच्चों से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इस दौरान इनको ले जा रहा युवक मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन और जीआरपी की मदद से भोपाल लाया गया और अब सभी बच्चों को उनके गृह जिले बालाघाट भेजने की तैयारी की जा रही है। रिहा कराए गए 29 बच्चों में से 13 लड़कियां और 16 लड़के थे।

वहीं मीडिया से बातचीत में चाइल्ड लाइन अधिकारी ने कहा कि लड़कियों का मेडिकल टेस्ट करवाया गया, जिसमें कोई गलत काम नहीं पाया गया। बच्चों से 14 घंटे काम करवाया जाता था और सिर्फ 500 रुपए दिया जाते थे। उनका यह भी कहना है कि कुछ परिवारों ने बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई है और कुछ को खुद परिवार ने काम करने के लिए भेजा था।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

अगला लेख