dharma sangrah
✕

फोन पर प्यार भरी बातें, कमरे में बुलाकर हमबिस्तर, बिहार में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, करते थे 3 से 4 लाख की वसूली

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (16:57 IST)
Bihar Crime News : बिहार के किशजनगंज जिले में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। इस गैंग में सक्रिय महिलाएं पहले युवाओं को प्रेम जाल में फंसाती थी, उसके बाद लाखों रुपए की उगाही करती थीं। आरोप है कि गैंग ने कई नामी गिरामी लोगों को अपना शिकार बनाया है। वीडियो वायरल होने के बाद गैंग की पूरी असलियत सामने आई। पुलिस को जांच में कई चौंकाने वाली बातें मिलीं। इस गैंग के द्वारा अभी तक सैकड़ों लोगों को निशाना बनाया जा चुका है।
 
 3 से 4 लाख रुपए वसूलते
गिरोह में दो लड़कियां जेबा और नाजमीन के अलावा असगर, अनवर शामिल हैं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 21 सितंबर को किशनगंज सदर थाने में 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। इसमें पीड़ित ने कुछ लोगों पर जबरन रुपए लेने का भी आरोप लगाया था। ये गैंग हर शिकार से 3 से 4 लाख रुपए की वसूली करता।
ALSO READ: बदबू से बचने के लिए टंकी में डाला 5 साल की बच्‍ची का शव, रेप के बाद मां- बहन ने भी ऐसे दिया आरोपी का साथ
हमबिस्तर करने के बहाने फंसाते 
गैंग काम ऐसे करता था कि महिला सदस्य नाजनीन और यास्मीन भोले भाले लोगों को पहले प्रेम जाल में फंसाती थीं। इसके बाद हम बिस्तर होने के बहाने कमरे में ले जातीं, जहां उनका वीडियो बना लिया जाता। कमरे में रहने के दौरान गैंग के पुरुष सदस्य मौके पर पहुंचते और शिकार के तौर पर फंसे व्यक्ति के साथ मारपीट करने लगते। इसके साथ ही आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती।
 
क्या बताया पीड़ित युवक ने  
एक पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपी लड़की ने पहले फोन पर प्यार का झांसा दिया। इसके बाद युवक को किशनगंज बुलाकर शहर के कजला स्थित एक घर में ले जाया जाता। इस कमरे में एक लड़की पहले से नग्न अवस्था में थी, इस दौरान युवक का वीडियो बनाया गया। फिर मारपीट करके वीडियो वायरल करने के नाम पर वसूली की गई। इनपुट एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

अगला लेख