shradh paksha
✕

हनीप्रीत की रिमांड खत्म, नहीं किया बड़ा खुलासा

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (10:35 IST)
पंचकूला। हरियाणा पुलिस बलात्कार के मामलों में 20 साल की सज़ा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दत्तक पुत्री हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा का छह दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद उसे आज पुन: अदालत में पेश करेगी। पुलिस हनीप्रीत से कुछ खास नहीं उगलवा पाई है। 
 
सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत ने रिमांड अवधि के दौरान कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है और वह पूछताछ कर रहे अधिकारियों के अधिकतर सवालों का गोलमोल जवाब या फिर उन्हें गुमराह करती रही है। हनीप्रीत को रिमांड के दौरान पुलिस कई जगहों पर ले गई ताकि वह कोई बड़ा खुलासा कर सके। 
 
हनीप्रीत को 39 दिन की लुका-छिपी के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गत तीन अक्टूबर को पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र से बठिंडा निवासी सुखदीप कौर के साथ गिरफ्तार किया था। उसे चार अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए थे। उस पर राष्ट्रद्रोह तथा हिंसा भड़काने के मामले दर्ज हैं।
 
उल्लेखनीय है कि डेरा प्रमुख को गत 25 अगस्त को दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में अदालत के दोषी करार देने के बाद गिरफ्तार कर हेलीकाप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल ले जाने के समय हनीप्रीत उसके साथ गई थी। डेरा प्रमुख का हनीप्रीत को जेल में उसके साथ ही रहने का अनुरोध अस्वीकार किए जाने के बाद हनीप्रीत वहां से लापता हो गई थी।
 
डेरा प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद पंचकूला और सिरसा में डेरा समर्थकों की बड़े पैमाने पर हिंसा, आगजनी और पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में 40 से ज्यादा लोगो की मौत हो गई थी और 250 से अधिक ज्यादा घायल हो गये थे और अनेक सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाया था।
 
पुलिस ने हिंसा की घटनाओं तथा डेरा प्रमुख को अदालत से फरार कराने की साजिश में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में हनीप्रीत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कर लुकआउट नोटिस जारी किया था। हनीप्रीत का नाम ऐसे मामलों में शामिल रहे 43 बांछित लोगों की पुलिस द्वारा जारी सूची में शीर्ष पर था। (वार्ता) 
 

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख