ramcharitmanas
✕

हनीप्रीत की मुसीबत बढ़ी, पंजाब पुलिस ले गई बठिंडा

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (15:06 IST)
पंचकूला। हरियाणा की पंचकूला पुलिस यौन शोषण मामलों में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दत्तक पुत्री हनीप्रीत को छह दिनों की हिरासत में लेने के बाद गुरुवार सुबह उसे लेकर बठिंडा रवाना हो गई।
 
पुलिस हनीप्रीत की महिला सहयोगी सुखदीप कौर को भी साथ लेकर गई है। सुखदीप के घर पर ही हनीप्रीत ठहरी हुई थी। इससे पहले पुलिस दोनों को यहां सेक्टर 20 थाना लेकर गई और कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें  लेकर बठिंडा रवाना हो गई।
 
पुलिस इस बात का पता लगाना चाहती है कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को उक्त मामलों में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद लापता हुई हनीप्रीत कहां-कहां रही और किन लोगों के संपर्क में थी। 
 
पुलिस उससे यह भी पता लगाने का भी प्रयास कर रही है कि डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला सहित राज्य के अनेक हिस्सों में डेरा समर्थकों की बड़े पैमाने पर की गई हिंसा, आगजनी औेर तोड़फोड़ की घटनाओं तथा डेरा प्रमुख को अदालत से फरार करार कर ले जाने की साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे। उससे यह भी जानने की कोशिश होगी कि 25 अगस्त से ही फरार चल रहे डेरा के प्रवक्ता आदित्य इंसां और पवन इंसां से वह संपर्क में थी अथवा नहीं।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार डेरा की राजदार रही हनीप्रीत अब तक की पूछताछ में सवालों का गोलमोल जबाव दे रही है। अगर उसका आगे भी ऐसा ही रवैया रहता है तो पुलिस ने उसका नार्को टेस्ट करने का विकल्प भी खुला रखा हुआ है औेर वह कभी भी इस संबंध में अदालत में याचिका दायर कर सकती है।
       
हनीप्रीत और सुखदीप को पुलिस ने तीन अक्टूबर को पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से कुछ ही समय पूर्व हनीप्रीत ने दो निजी चैनलों से बातचीत करके खुद को तथा 'पापा' यानी डेरा प्रमुख को निर्दोष बताया था तथा अदालत में आत्मसमर्पण के संकेत दिए थे। पुलिस ने हनीप्रीत और सुखदीप को बुधवार को अदालत में पेश करके छह दिनों की हिरासत में लिया था। (वार्ता)

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख