Hanuman Chalisa

'ईमानदार' चोर, लौटाया चोरी का सामान

Updated: मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (23:17 IST)
मंगलुरू। मंगलुरू के पास अदुमारोली के एक मकान में चोर ताला तोड़कर घुसे और सोने के गहने और नकदी चुरा ली लेकिन दो दिन बाद ही उन्होंने लूट का सारा सामान लौटा दिया। चोरों ने मकान मालिक को चोरी का सामान लौटाने के साथ ही यह सलाह भी दी कि उन्हें ऐसी मूल्यवान चीजें बैंक लॉकर में रखनी चाहिए।
 
शेखर कुंदर के मकान में 16 सितंबर को दिनदहाड़े तब चोरी हो गई जब वह और उनकी पत्नी अपने अपने ऑफिस गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरों ने मकान का पिछला दरवाजा तोड़ा और गहने और 13000 रुपए नकद ले गए। पड़ोसी कोई आवाज नहीं सुन सके, क्योंकि उस वक्त बारिश हो रही थी।
 
बाइक सवार दो व्यक्ति कल मकान के परिसर में एक पैकेट फेंक गए। इसमें चोरी का सभी सामान था। साथ में एक पर्ची भी थी जिस पर लिखा था कि उन्होंने चोरी करके गलती की। पुलिस ने कहा कि उन्होंने सलाह दी कि इतने गहने घर में नहीं रखने चाहिए और मालिकों को मूल्यवान चीजें बैंक लॉकर में रखने की सलाह दी। दोनों पैकेट फें कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि उसे चोरों की पहचान के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

GPSC Exam Date Out: बारिश के कारण स्थगित हुई परीक्षा अब 1 अगस्त को; जानें समय और पूरी जानकारी

जंग में सऊदी अरब की एंट्री, अमेरिका के साथ मिलकर इराक पर की एयर स्ट्राइक

योगी सरकार की उपलब्धि, 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर

जापान में भूकंप से तबाही, 13 की मौत, 48 हजार घरों की बिजली कटी, कई लापता

गिरफ्तार हुआ माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा, 2 करोड़ का इनाम,150 से ज्यादा केस, कौन है बेसरा?

अगला लेख