Hanuman Chalisa

हिज्बुल मुजाहिदीन की लड़कियों को सड़क पर न निकलने की धमकी

Updated: शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (23:48 IST)
जम्मू। धारा 370 हटने व सामान्य स्थिति की बहाली के बीच आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ने लोगों को डराने-धमकाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए वह दक्षिण कश्‍मीर में कई जगह धमकीभरे पोस्‍टर लगाकर लगातार जम्‍मू-कश्‍मीर के हालात को खराब करने की कोशिश कर रहा है।

ALSO READ: धारा 370 की समाप्ति पर देशभक्त कश्मीरी का जवाब होगा- 'कोई दिक्कत नहीं'
 
हिज्बुल मुजाहिदीन ने इसी करतूत के तहत लोगों को डराने के लिए साउथ कश्‍मीर में कई जगह धमकीभरे पोस्‍टर लगाए हैं तथा इसमें दुकान खोलने, स्‍कूल जाने और गाड़ी चलाने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई है।
 
सेना को साउथ कश्‍मीर के कई इलाकों में हिज्‍बुल द्वारा लगाए गए पोस्‍टर मिले हैं। पोस्‍टरों में वहां की जनता को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि दुकान खोलने का समय सुबह और शाम 6 से 9 बजे तक ही रहेगा व बाकी के समय दुकानें बंद रहेंगी। वाहन चलते पाए जाने पर वाहनों को जला देने की धमकी भी दी गई।
 
मुखबिरों को भी चेताते हुए उनसे कहा गया है कि ये अंतिम चेतावनी है। किसी भी गांव में कोई भी स्‍कूल नहीं खोलने की धमकी देने के साथ ही कहा गया कि लड़कियां घर पर ही रहें तथा वे सड़क पर न दिखें।
 
मोबाइल तथा इंटरनेट बंद होने की वजह से कश्मीर में आर्मी भी खुफिया जानकारी से वंचित है तथा खुफिया जानकारियों में लगभग 70 फीसदी की कमी आई है। सेवा बंद होने से लोग सेना से संपर्क नहीं साध पा रहे हैं और आतंकी भी आपस में बात नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण आतंकियों को टेक्निक के जरिए पकड़ने में परेशानी हो रही है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

बिहार की गंडक नदी में नेपाल से बहकर आईं अजीब विशालकाय मछलियां, जानिए क्यों प्रशासन ने जारी किया 'नो-ईटिंग' अलर्ट!

हथिनी कुंड बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, मोटर बोट बंद होने से यमुना में गिरे स्पेशल फोर्स के जवान

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख