dharma sangrah
✕

भाजपा ने हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा : हिंदू महासभा

Updated: शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (18:19 IST)
मेंगलुरु। कर्नाटक हिंदू महासभा के सचिव धर्मेंद्र ने शनिवार को कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने मैसूरु में एक प्राचीन मंदिर को ध्वस्त करने की अनुमति देकर हिंदुओं की पीठ में छुरा घोंपा है और अब इस लड़ाई में संघ परिवार का इस्तेमाल कर अपनी हरकतों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर ध्वस्त किए जाने के खिलाफ संघ के संगठनों की लड़ाई भाजपा सरकार की नाकामियों को छिपाने की कोशिश है। उन्होंने कहा, हमें यह लड़ाई लड़ रहे संघ परिवार पर दया आती है। अगर वे अपनी लड़ाई के प्रति ईमानदार हैं, तो उन्हें आने वाले चुनावों में भाजपा को हराना चाहिए और हिंदू महासभा का समर्थन करना चाहिए, जो हिंदुत्व पर आधारित पार्टी है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी उच्चतम न्यायालय के आदेश को मंदिर गिराने का कारण बता रही है। साथ ही वे अन्य समुदायों के अवैध धार्मिक ढांचों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार का विरोध करने वाले हिंदू संगठनों को खुले तौर पर यह रुख अपनाना चाहिए कि वे भविष्य में पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर मंदिरों पर हमले जारी रहे तो हिंदू महासभा भाजपा और राज्य की 'रीढ़विहीन' सरकार को नहीं बख्शेगी।(भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

आसियान-भारत समिट में बोले पीएम मोदी, दुनिया को सबसे ज्यादा शांति, स्थिरता और भरोसेमंद माहौल की जरूरत

अगला लेख