Hanuman Chalisa
✕

जानिए ऐसा क्या हुआ कि 24 घंटे के अंदर दो बार कानपुर आई हाईस्पीड T-18 ट्रेन

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (21:39 IST)
कानपुर। 'मेक इन इंडिया' द्वारा बनी टी-18 ट्रेन शनिवार को पहली बार रफ्तार से दो बार सेंट्रल पहुंची। इस हाईस्पीड टी-18 ट्रेन का दिल्ली से प्रयागराज तक परीक्षण किया जा रहा है। ट्रेन का यह आखिरी ट्रॉयल है। परीक्षण के लिए टी-18 ट्रेन पहले सुबह 5 बजकर कुछ मिनट पर सेंट्रल पहुंची और लौटते वक्त अपराह्न 4 बजकर 35 मिनट के आसपास सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।
 
 
बुलेट ट्रेन का ख्वाब देख रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। बुलेट ट्रेन का सपना पूरा करने के लिए देश की सबसे तेज रफ्तार इस सेमी हाईस्पीड टी-18 इंजनरहित ट्रेन के सफर का मजा अब विदेशी ट्रेनों जैसी दिखने वाली इस टी-18 ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा।
 
'मेक इन इंडिया' द्वारा बनी यह टी-18 ट्रेन शनिवार को पहली बार रफ्तार से दो बार सेंट्रल पहुंची। आपको बता दें कि इस हाईस्पीड टी-18 ट्रेन का दिल्ली से प्रयागराज तक परीक्षण किया जा रहा है। ट्रेन का यह आखिरी ट्रॉयल है। परीक्षण के लिए टी-18 ट्रेन पहले सुबह 5 बजकर कुछ मिनट पर सेंट्रल पहुंची और अब लौटते वक्त अपराह्न 4 बजकर 35 मिनट के आसपास फिर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची।
 
उल्लेखनीय है कि इस टी-18 ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसे चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने तैयार किया है और साल 2018 में बनने के कारण इसे टी-18 नाम दिया गया है। इस ट्रेन की पूरी बॉडी खास एल्युमीनियम की बनी है यानी यह ट्रेन वजन में हल्की भी होगी। यह ट्रेन देश की पहली इंजनरहित और सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। रेलगाड़ी के दोनों तरफ चालक के कम्पार्टमेंट हैं। इन्हीं से ट्रेन नियंत्रित की जाएगी। इसके ऑटोमेटिक दरवाजे हैं। इस ट्रेन की सीटें घुमावदार हैं यानी यात्री कहीं भी इसे घुमा सकता है।
 
यह मिलेगी सुविधा : ट्रेन 18 में यात्रियों के लिए वाईफाई, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली है और इसके जरिए वे चालक से बात कर सकेंगे। इसमें मॉड्यूलर बायो, वैक्यूम टॉयलेट, एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और तापमान नियंत्रण प्रणाली है।
 
एक झलक पाने के लिए यात्रियों का हुजूम उमड़ा : शनिवार को टी-18 ट्रेन को देखने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां इस ट्रेन को देखने के लिए यात्रियों ने जमकर सेल्फियां लीं और हर कोई इसे निहारते हुए देखा गया। सभी यात्री इस खूबसूरत ट्रेन को अपने मोबाइल पर कैद करते हुए दिखाई दिए।
 
यात्री गोविंद ने बताया कि प्रधानमंत्रीजी का सपना पूरा हो रहा है। यह बड़ी ही खुशी का क्षण है हम सभी के लिए, वहीं संगीता ने बताया कि ऐसी ट्रेनों को हमेशा टीवी पर विदेश में देखा करते थे लेकिन यह देसी है और वह भी इतनी सुंदर बिलकुल विदेशी ट्रेनों जैसी, बहुत अच्छा लग रहा है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख