Hanuman Chalisa
✕

उत्‍तरकाशी में राहत कार्य में लगा हेलीकॉप्‍टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 3 लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 21 अगस्त 2019 (16:24 IST)
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार दोपहर बाढ़ और बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस दौरान पायलट समेत 3 लोगों की मौत हो गई। निजी कंपनी का यह हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी जिले में मोरी से मोल्दी जा रहा था।

खबरों के मुताबिक, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने के कारण हुए हादसे के बाद चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्य में लगाया गया एक हेलीकॉप्टर बुधवार को बाढ़-बारिश प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाकर लौटने के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्‍टर में सवार पायलट समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

इस बीच बाढ़ राहत के काम में लगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने हेलीकॉप्टर को क्रैश होते देखा और घटनास्थल पर पहुंचे। इस हादसे पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

उल्‍लेखनीय है कि उत्तरकाशी की मोरी तहसील के अराकोट, माकुड़ी और तिकोची गांव में 17 अगस्त की रात बादल फटे थे। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और भूस्खलन से 25 मकान दब गए थे।
फोटो सौजन्‍य : एएनआई
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

अगला लेख