dipawali
✕

weather updates : मुम्बई में 3 दिन बाद भारी बारिश की रफ्तार थमी, मध्यम वर्षा जारी

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (00:56 IST)
मुम्बई। तीन दिनों तक भारी वर्षा होने के बाद मुम्बई और निकटवर्ती ठाणे में सोमवार को मध्यम बारिश हुई लेकिन आईएमडी ने इस क्षेत्र में रात में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सोमवार को सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर शाम साढे 5 बजे तक सांताक्रूज़ मौसम केन्द्र ने 5.2 मिमी बारिश दर्ज की जबकि कोलाबा मौसम केन्द्र में इस दौरान 1.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि ठाणे-बेलापुर औद्योगिक संघ क्षेत्र में स्थित वेधशाला में इस दौरान 34 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मुम्बई शाखा के उप महानिदेशक के. एस. होसालिकर ने ट्वीट किया, ‘जैसा कि सेटेलाइट और रडार की नवीनतम तस्वीरों में देखा गया है, मुम्बई और उसके आस-पास आज रात बारिश होती रहेगी।’
 
विभाग के मुताबिक रायगढ़ जिले में माथेरान केन्द्र में इस अवधि में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई। पालघर की दहानु वेधशाला में 16.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। नासिक मौसम केन्द्र ने 4.3 मिमी वर्षा दर्ज की है।
 
मुंबई के पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज़ मौसम केन्द्र ने सुबह साढ़े 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में 116.1 मिमी बारिश दर्ज की जबकि दक्षिण मुम्बई के कोलाबा मौसम केन्द्र में इस दौरान 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
मुम्बई और कोंकण के अन्य इलाकों में भी शुक्रवार से ही भारी बारिश हो रही है। उपनगरीय मुम्बई में रविवार को भारी बारिश के बाद पवई झील भी उफान पर है।
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख