Daily Horoscope
✕

हिमाचल के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 2 दिन स्कूल बंद

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2023 (10:29 IST)
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कुछ हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई। स्थानीय मौसम कार्यालय (weather office) ने रात में राज्य के 12 में से 8 जिलों में 'अत्यधिक बारिश' होने का अनुमान जताते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी और मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने इस चेतावनी के मद्देनजर बुधवार और गुरुवार को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी विद्यालयों एवं महाविद्यलायों को बंद रखने का आदेश दिया।
 
बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने भी कहा कि बुधवार को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। मौसम कार्यालय ने बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों के कुछ हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया।
 
मंगलवार को बारिश के कारण मंडी में कुछ जगह भूस्खलन हुआ और कुछ क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए। मंगलवार को हुई बारिश के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस महीने की शुरुआत में, शिमला में भूस्खलन और बारिश से संबंधित घटनाओं में लगभग 80 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को 'भारी से भीषण बारिश' होने का अनुमान जताते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जबकि 25 एवं 26 अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान प्रकट करते हुए 'येलो' अलर्ट जारी किया। विभाग ने 28 अगस्त तक राज्य में बारिश होने का अनुमान जताया है। 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल में बारिश से संबंधित घटनाओं में 227 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं।
 
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार 12,000 से अधिक घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस केंद्र के आंकड़ों के अनुसार राज्य को लगभग 8,100 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और अब भी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि राज्य को 10,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख