dharma sangrah

कुमारस्वामी ने छापों को राजनीति से प्रेरित बताया

Updated: गुरुवार, 28 मार्च 2019 (22:21 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मांड्या से उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी और हसन से उनके भतीजे प्रज्वल रेवन्ना के चुनाव अभियान को देख रहे जद (एस) नेता के ठिकानों पर की गई छापेमारी राजनीति से प्रेरित है और कहा कि वे कांग्रेस नेताओं के साथ इसके खिलाफ बेंगलुरु में प्रदर्शन करेंगे।
 
इस छापेमारी से व्यथित कुमारस्वामी ने मैसुरू में बताया कि मैं बेंगलुरु में एक प्रदर्शन करने जा रहा हूं। पूरे राष्ट्र को देखने दीजिए कि कैसे आयकर विभाग का दुरुपयोग किया जा रहा है। ए छापे राजनीति से प्रेरित हैं। तड़के हुई छापेमारी की इस कार्रवाई पर कांग्रेस और जद (एस) नेताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
 
सबसे महत्वपूर्ण यह कि छापे उन लोगों के यहां मारे गए, जो गौड़ा परिवार से जुड़े 2 सदस्यों के चुनाव का काम देख रहे थे। इनमें राज्य के लघु सिंचाई मंत्री सीएस पुत्ताराजू और उनके भतीजे और मैसूरू में जिला पंचायत सदस्य अशोक हैं। निखिल कुमारस्वामी और प्रज्वल रेवन्ना पहली बार कुमारस्वामी और लोक निर्माण मंत्री एचडी रेवन्ना के संरक्षण में चुनावी रण में उतरे हैं।
 
बुधवार रात ही छापों की भविष्यवाणी करने की बात दोहराते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि पहली बार आयकर अधिकारियों ने सरकारी दफ्तरों में भी छापेमारी की जिनमें हासन में पीडब्ल्यूडी दफ्तर और कनकापुरा में तहसीलदार कार्यालय भी शामिल है।
 
आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (कर्नाटक गोवा क्षेत्र) बीआर बालाकृष्णन पर राजनीतिक एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उनकी नजर राज्यपाल का पद हासिल करने पर है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता ने लोगों की सूची अमित शाह को भेजी है जिन्होंने छापेमारी की कार्रवाई के लिए इसे बालाकृष्णन को भेज दिया। बालाकृष्णन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि वे सेवानिवृत्ति के बाद किसी राज्य के राज्यपाल जैसा कोई पद चाहते हैं। कुमारस्वामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा से पूछा कि क्या वे रुपए के बिना चुनाव जीत सकते हैं?
 
इन छापों से रेवन्ना घबराए नहीं और हासन में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक मेरे साथ श्रृंगेरी शारदंबा और शंकराचार्य का आशीर्वाद है, कुछ नहीं होगा। कोई भी जो मेरे खिलाफ साजिश कर रहा है या काले जादू की कोशिश कर रहा है, वो बर्बाद हो जाएगा। मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा को अगर लगता है कि धमकाने के इन हथकंडों से वे चुनाव जीत पाएंगे तो वे गलत पूर्वानुमान लगाए हुए हैं। येदियुरप्पा ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि आयकर विभाग अपना काम कर रहा है और इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

नौकरी की सिक्योरिटी, भविष्य की भी चिंता... आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को योगी सरकार का 'सुरक्षा कवच'

सरयू का जलस्तर घटा, लेकिन तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बरकरार

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

अगला लेख