Daily Horoscope
✕

दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार की पीट-पीटकर हत्या

Updated: सोमवार, 22 मार्च 2021 (17:04 IST)
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। दिल्ली पुलिस में तैनात एक हवलदार की अलीगढ़ स्थित उसके पुश्तैनी गांव में हमलावरों ने जायदाद के झगड़े को लेकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस में तैनात हवलदार अमरपाल (50) छुट्टी पर पिसावा थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव दाता खुर्द आया था। रविवार शाम वह अपने गांव से दिल्ली जाने के लिए जैसे ही निकला तभी मोटरसाइकल सवार कुछ बदमाशों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा।

उन्होंने बताया कि उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब पहुंची तब अमरपाल के शरीर से काफी खून बह रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

पटेल ने बताया कि अमरपाल के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक हमलावरों में अमरपाल के भाई महावीर सिंह, नेपाल सिंह और उसका भतीजा भी शामिल थे। वारदात के पीछे जायदाद का विवाद बताया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अमरपाल रविवार सुबह अपने गांव पहुंचा था और स्थानीय पटवारी की मदद से उसने विवादित जमीन की नाप-जोख कराई थी। पटेल ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।(भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख