Hanuman Chalisa
✕

शमी की पत्नी हसीन पहुंची ससुराल लेकिन मिला ताला

Updated: रविवार, 6 मई 2018 (17:55 IST)
अमरोहा। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीनजहां बेटी आयरा और अपने वकील जाकिर हुसैन के साथ पुलिस सुरक्षा में रविवार को ससुराल पहुंची लेकिन उन्हें वहां ताला लगा मिला।
 
 
हसीनजहां अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए पुलिस को साथ लेकर सुबह 8 बजे शमी के पैतृक गांव सहसपुर (अमरोहा) अपनी ससुराल पहुंची, लेकिन मकान में ताला लगा होने के कारण उन्हें गांव से मायूस होकर लौटना पड़ा।
 
हसीनजहां ने पत्रकारों से कहा कि अब मुझे यहीं रहना है। मुझे भले ही चाहे जितना परेशान किया गया हो लेकिन मैं यह रिश्ता किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दूंगी। मुझे मेरे हक-हकूकों से बेदखल नहीं किया जा सकता है। हसीन ने यह भी आरोप लगाया कि उनके आने से पूर्व जानकारी होने पर ससुराल वाले मकान पर ताला लगाकर कहीं चले गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि मीडिया को भी आकलन करना चाहिए कि मेरे द्वारा पति शमी को लेकर जो सबूतों सहित उसके चाल-चलन के बारे में बताया गया है, वह सच्चाई है। इसके पीछे पत्नी और एक औरत का दर्द है, इसको केवल आरोप या दोषारोपण कहकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
 
गौरतलब है कि भारतीय तेज गेंदबाज शमी और उनकी पत्नी हसीनजहां के बीच विवाद मार्च के पहले सप्ताह में जगजाहिर हुआ था। हसीन ने शमी पर अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखने, मैच फिक्सिंग और उम्र के दस्तावेजों में हेराफेरी करने जैसे संगीन आरोप लगाए थे। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख