biodatamaker

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, 18 घायल

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (08:42 IST)
हापुड़। उत्तरप्रदेश में हापुड़ जिले के हाफिजपुर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 बारातियों की मृत्यु हो गई जबकि 18 घायल हो गए। मृतकों में अधिकांश बच्चे हैं।
 
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धौलाना क्षेत्र के सालेपुर कोटला निवासी मेहरबान की पुत्री गुलफशा की रविवार को शादी थी।  मेरठ जिले के नंगला गांव से बारात आई थी।
 
शादी के बाद बारातियों को लेकर देर रात करीब 11 बजे पिकअप वाहन में सवार बाराती वापस गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर मार्ग पर  सादिकपुर गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन पलट गया और 9 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया।
 
उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायलों को हापुड़ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। हादसा इतना भीषण था कि कई शव सड़क पर ही पड़े थे। (वार्ता)

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख