dharma sangrah
✕

Haldawani में हिंसा, मास्टर माइंड सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (01:07 IST)
Haldwani Violence update : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में वनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध मदरसा और मस्जिद को हटाने को लेकर हुई हिंसा में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक इसमें हिंसा का मास्टर माइंड भी शामिल हैं।
 
हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने अभीतक तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 19 नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वनभूलपुरा में यह कर्फ्यू अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगा। 
 
मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। हल्द्वानी हिंसा मामले के आरोपी को कोतवाली थाने लाया गया। 
प्रह्लाद नारायण मीणा(एसएसपी नैनीताल) ने मीडिया को बताया कि अब तक तीन FIR दर्ज की गई हैं और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
हमारी टीम मामले में बाकी आरोपियों की पहचान कर रही है। हम अब्दुल मलिक की तलाश कर रहे हैं, जो इस मामले में एक नामित आरोपी है। 
 
उन्होंने कहा कि हमारे पास एक उचित योजना थी और बल को उसी के अनुसार जानकारी दी गई थी। 
 
इलाके में भारी बल तैनात किया। जिला बल स्थिति को नियंत्रण में लेने में सफल रहा है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो का उपयोग करके हम लोगों की पहचान कर रहे हैं और उनके अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख