suvichar

हल्दीराम के खाने में ‘मरी हुई छिपकली’ मिली, FDA ने बंद किया रेस्त्रां

Updated: बुधवार, 15 मई 2019 (23:42 IST)
नागपुर। नागपुर में खाद्य पदार्थों की दिग्गज कंपनी हल्दीराम के एक आउटलेट पर एक व्यक्ति के खाने में कथित तौर पर मरी हुई छिपकली मिली। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
 
यह घटना मंगलवार सुबह अजानी चौराहा स्थित आउटलेट में हुई। ‘वड़ा सांभर’ में मिली मृत छिपकली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 
 
एफडीए (नागपुर) के सहायक आयुक्त मिलिंद देशपांडे ने बताया, वर्धा से एक व्यक्ति एवं उसके साथ आई एक महिला ने वड़ा सांभर का ऑर्डर दिया, लेकिन खाते वक्त व्यक्ति को खाने में मरी हुई छिपकली मिली। उन्होंने इसकी जानकारी आउटलेट के सुपरवाइजर को दी जिसने बाद में उसे फेंक दिया। 
 
उन्होंने बताया, दोनों को बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुधवार को उन्हें छुट्टी दी गई। हालांकि दोनों ने इस बारे में न मीडिया से बात की और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई।
 
देशपांडे ने कहा, एफडीए को शाम को इस बारे में सूचना दी गयी जिसके बाद हम तत्काल हल्दीराम के आउटलेट पर गए और निरीक्षण किया। हमें रसोई में कुछ गड़बड़ी मिली। रसोई की खिड़की पर जाली नहीं थी।
 
देशपांडे ने बताया कि एफडीए ने तब तक के लिए उस आउटलेट को बंद कर दिया है जब तक कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियमन 2011 का अनुपालन नहीं करते। हल्दीराम के एक वरिष्ठ अधिकारी से इस बारे में संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें ग्राहक के दावे पर संदेह है।
 
उन्होंने कहा, लेकिन हमने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा गया और उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामान्य रहीं। उन्हें आज छुट्टी दे दी गई। तस्वीर सौजन्य : लोकसत्ता मराठी

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

दिल्ली में ब्रिक्स महाकुंभ: जानिए 2 दिवसीय समिट का पल-पल का शेड्यूल

LIVE: जिनपिंग भारत के लिए रवाना, दोपहर तक पहुंचेंगे दिल्ली

Top News 12 September: BRICS समिट आज से, शी जिनपिंग भारत आएंगे; ग्लोबल वार्मिंग पर बड़ा अलर्ट

30% ज्यादा तपेगी धरती! कुदरत का 'फीडबैक लूप' मचाने वाला है तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

अगला लेख