Daily Horoscope
✕

डेरा प्रमुख और बलात्कार पीड़िताओं की याचिका हाईकोर्ट में स्‍वीकार

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (19:19 IST)
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बलात्कार मामले में 20 साल की कैद की सजा के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की याचिका और डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उम्रकैद की सजा की मांग करने वाली 2 बलात्कार पीड़िताओं की याचिका सोमवार को विचारार्थ स्वीकार कर ली।
 
यह मामला सोमवार को जब सुनवाई के लिए आया तो न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल की खंडपीठ ने राम रहीम के वकील को जुर्माने के तौर पर 30 लाख रुपए 2 महीने के अंदर किसी बैंक में जमा करने के निर्देश दिए। सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम पर यह जुर्माना लगाया था।
 
पीड़िताओं के वकील नवकिरण सिंह ने यहां बताया कि गुरमीत राम रहीम सिंह की सजा बढ़ाकर उसे उम्रकैद की सजा करने के लिए बलात्कार पीड़िताओं की ओर से दायर पुनरीक्षण याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली गई है। डेरा प्रमुख के वकील एसके गर्ग नरवाना ने भी बताया कि अदालत ने (दोषसिद्धि के खिलाफ) हमारी अपील भी विचारार्थ स्वीकार कर ली है। दोनों याचिकाओं पर अब एकसाथ सुनवाई होगी।
 
नरवाना ने बताया कि उच्च न्यायालय ने हमें अदालत के मार्फत एफडीआर की शक्ल में 2 महीने के अंदर किसी बैंक में जुर्माना जमा करने का भी हमें निर्देश दिया। अगर हमारी अपील हमारे पक्ष में जाती है तो हम ब्याज के साथ धन वापस पा लेंगे। 
 
जेल में बंद डेरा प्रमुख ने 25 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी जिसमें पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत के उस फैसले को चुनौती दी गई है जिसमें 2 शिष्याओं के बलात्कार करने पर उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी। 2 बलात्कार पीड़िताओं ने भी 4 अक्टूबर को उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को उम्रकैद की सजा सुनाने का आग्रह किया था। (भाषा)

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

अखिलेश के राम मंदिर जाने पर संतों का विरोध, 7 कड़ी शर्तें रखकर बोले- घुसने नहीं देंगे, पहले कारसेवकों के परिजनों से मांगो माफी

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

राजनीतिक शोर बनाम बुनियादी विकास: गुजरात के वडोदरा और एमपी के इंदौर की आंखों- देखी कहानी, क्‍या है फर्क?

मध्यप्रदेश में आदिवासी वोटर्स को साधने की सियासी जंग, BJP का जनजातीय गौरव दिवस तो कांग्रेस का आदिवासी दिवस पर दांव

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

अगला लेख