डेरा प्रमुख पर अदालत का फैसला, खट्टर ने उच्च स्तरीय बैठक की
Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (07:06 IST)
अगले सप्ताह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के पहले कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने को लेकर इंतजामों की समीक्षा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
खट्टर ने यहां मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक की और डेरा प्रमुख के खिलाफ मामले में उनके विरूद्ध प्रतिकूल फैसला आने पर किसी भी हालात से निपटने के लिए इंतजामों की समीक्षा की।
डेरा प्रमुख के हरियाणा और पड़ोस के पंजाब में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं और अगर उनके खिलाफ फैसला आता है तो कानून और व्यवस्था की समस्या की आशंका है। (भाषा)
TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान
नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब
कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग
चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर
तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच