Daily Horoscope
✕

गुजरात में बारिश का तांडव, NDRF की टीमें तैनात, 4 दिनों तक राहत नहीं

Updated: सोमवार, 29 जुलाई 2019 (21:52 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में बारिश ने तांडव मचा रखा है और अगले 4 दिनों तक लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है।
 
मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके कारण राज्य में राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जयंत सरकार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने के कारण राज्य के उत्तर, मध्य और दक्षिण गुजरात में अगले 4 दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
राज्य में सोमवार सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक 155 तालुका में 1 से 177 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वलसाड जिले के कपराडा में सर्वाधिक 117 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 33 जिलों के 168 तालुका में बारिश हुई जिसमें से सर्वाधिक 230 मिमी बनासकांठा जिले के वाव में हुई। राज्य में अब तक औसत बारिश 33.90 प्रतिशत दर्ज की गई। राज्य के उत्तर, मध्य और दक्षिण गुजरात में शनिवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही।
 
नदियों में जलस्तर बढ़ने से आस-पास के गांवों में जलभराव हो गया। बरसात के कारण कई शहरी इलाकों में भी पानी भर गया। बनासकांठा जिले के माडका गांव में तालाब का पानी लोगों के घरों में घुस गया।
 
बिहार में बारिश की रफ्तार पर ब्रेक : बिहार में बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लगने के साथ ही नदियों के जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि बारिश की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगने के बावजूद प्रभावित जिलों में पीड़ितों मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं, क्योंकि इन इलाकों के लोग या तो ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं या फिर अपने घरों में 'कैद' होकर रहने को मजबूर हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
 
इस बीच केंद्रीय जल आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में बहने वाली घाघरा, गंडक समेत कई नदियों के जलस्तर एक या एक से अधिक स्थानों पर गिरावट का रुख है। उधर बूढ़ी गंडक, बागमती, अधवरा समूह, कोसी, महानंदा एवं परमान नदी का जलस्तर कई जगहों पर अब भी खतरे के लाल निशान से ऊपर है। इस कारण प्रभावित इलाकों में निचले स्थानों पर रहने वालों लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं।
 
अगले 24 घंटे इन राज्यों के लिए भारी : अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज के साथ अतिवृष्टि का अनुमान है।

कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों में तेज और कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है जबकि ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।
 
अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्रप्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

अगला लेख