Daily Horoscope
✕

गुजरात में मालधारी समुदाय का प्रदर्शन हुआ हिंसक, 73 लोग हिरासत में

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (01:00 IST)
मेहसाणा (गुजरात)। गुजरात के मेहसाणा जिले में शुक्रवार को मालधारी समुदाय के सदस्यों द्वारा आयोजित प्रदर्शन मार्च हिंसक हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 73 लोगों को हिरासत में लिया गया।
 
 
मालधारी समुदाय के नेताओं ने 25 जुलाई को जिले के राजपुर में मारे गए समुदाय के सदस्य राजू रबारी के लिए न्याय की मांग की। मालधारी समुदाय का पारंपरिक पेशा मवेशीपालन है। मामले में मुख्य दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के सदस्यों ने राजपुर से नंदासन की ओर मार्च किया। यह गांव मेहसाणा-अहमदाबाद राजमार्ग के पास है और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील है।
 
पुलिस उपाधीक्षक मंजीता वंजारा ने बताया कि मार्च के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और व्यस्त राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। अधिकारी ने बताया कि हमने (भीड़ तितर-बितर करने के लिए) आंसू गैस के 15 गोले छोड़े और हिंसा में 73 लोगों को हिरासत में लिया। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख