manglik dosh calculator
✕

गुजरात के 40 कांग्रेस विधायक बेंगलुरु में सुरक्षित

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (17:19 IST)
बेंगलुरु। गुजरात से राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 8 अगस्त को होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस के और विधायकों के पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की आशंका के मद्देनजर पार्टी ने अपने 40 विधायकों को शनिवार सुबह यहां लाकर एक रिसोर्ट में ठहराया।
 
पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि कांग्रेस विधायक 2 बैच में आए। इनमें 31 विधायक अहमदाबाद से विमान के जरिए और 9 अन्य राजकोट से यहां पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि गुजरात में कांग्रेस के 7 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद अपने और विधायकों के पाला बदल लेने की आशंका के मद्देनजर पार्टी उन्हें यहां लाने पर मजबूर हुई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा खरीद-फरोख्त की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। 
 
गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक शैलेष परमार ने दावा किया कि 40 विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया है। कांग्रेस विधायकों के ठहरने का इंतजाम करने वाले पार्टी सांसद डीके सुरेश ने हालांकि कहा कि विधायक 'सैर-सपाटे' के इरादे से शहर में हैं। उन्होंने दावा किया कि विधायक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। वे बेंगलुरु के विभिन्न स्थानों और तिरुपति मंदिर भी जाएंगे।
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल की गुजरात से राज्यसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी अपने विधायकों के पाला बदलने से रोकने के पूरे जतन कर रही है। अब तक 7 कांग्रेसी विधायकों के पार्टी छोड़ने और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने और कांग्रेस विधायकों के पार्टी से अलग होने की संभावना को देखते हुए अपना तीसरा उम्मीदवार भी खड़ा कर दिया है। 
 
गुजरात से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी गुजरात से राज्यसभा चुनाव की उम्मीदवार हैं। (वार्ता)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख