Hanuman Chalisa

गुजरात में 8 लाख लीटर शराब, 1.60 करोड़ रुपए नकद बरामद

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (00:43 IST)
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे गुजरात में चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त निरीक्षण एवं व्यय निगरानी टीमों ने करीब 8.77 लाख लीटर शराब, 1.60 करोड़ रुपए नकद और 8 करोड़ रुपए मूल्य के स्वर्णाभूषण एवं अन्य जेवरात जब्त किए हैं।
 
चुनाव आयोग की टीमों ने अबतक राज्य में 19.55 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी है। राज्य में मद्यनिषेध है। एक आधिकारिक आंकड़े के अनुसार टीमों ने 1.60 करोड़ रुपए संदिग्ध अवैध नकद तथा 8.13 करोड़ रुपए मूल्य के सोने एवं अन्य महंगी धातु भी जब्त किए। इस आंकड़े के मुताबिक ईसी टीमों को 3,650 ब्रिटिश पाउंड (3.11लाख रुपए) और 30,000 थाई बहत (करीब 60000 रुपए) भी हाथ लगे। 
 
चुनाव आयोग ने गुजरात में कालेधन तथा मतदाताओं को लालच देने पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के अलावा करीब 100 चुनाव व्यय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं। गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों के लिए 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। (वार्ता) 

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

CM योगी का आगरा दौरा, 342 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 36 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार को जोड़कर गो पालन को ज्यादा लाभकारी बनाने पर मंथन

योगी सरकार के 94 पुलिस अधिकारियों ने सीखी फॉरेंसिक विज्ञान की बारीकियां

अगला लेख