Daily Horoscope
✕

गुड़िया गैंगरेप मामले में आरोपियों का नारको परीक्षण

Updated: शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (09:07 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सनसनीखेज गुडिया सामूहिक बलात्कार मामले में सीबीआई अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों के नारको परीक्षण की इजाजत दे दी।
 
इन पांचों आरोपियों को सुबह सीबीआई के विशेष न्यायाधीश वरिंदर सिंह की अदालत में पेश किया गया था जहां मामले  की सुनवाई कैमरे के सामने चली और लगभग 40 मिनट की  कार्यवाही के बाद उन्होंने इन सभी के नारको परीक्षण की इजाजत दे दी।
 
सीबीआई की ओर से पेश वकील सुशील नेगी ने कहा कि मामले की तह तक जाने के लिए इन सभी आरोपियों के नारको परीक्षण की आवश्यकता है।
 
इस बीच आरोपियों के वकील आशीष चौहान, रवि टंटा, और अमित शर्मा ने नारको परीक्षण का विरोध करते हुए कहा  कि इससे इनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा और सीबीआई  को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। न्यायालय ने बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए इनके नारको परीक्षण को अनुमति दे दी।
 
इस बीच चार अन्य आरोपियों की ओर से पेश सरकारी वकील ने नारको परीक्षण को कराए जाने की अनुमति दे दी।
 
टंटा और शर्मा ने बताया कि आरोपियों को टांडा में न्यायिक हिरासत में लिया जाएगा और इसके बाद केन्द्रीय जांच ब्यूरो के हवाले कर दिया जाएगा जहां से इन्हें नारको परीक्षण के लिए दिल्ली तथा अहमदाबाद ले जाया जाएगा।
 
यह मामला छह जुलाई को उस समय प्रकाश में आया जब कक्षा 10 की छात्रा गुडिया का शव कोठाई के टांडी जंगलों से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच में उसके साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हो गई थी।
 
इस मामले में छठे आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद 19 जुलाई को राज्य सरकार ने एसआईटी से यह केस सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। (वार्ता)

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख