ganesh chaturthi

दुर्गा पूजा के दौरान खाने के शौकीनों पर नहीं पड़ा जीएसटी का प्रभाव

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (20:53 IST)
कोलकाता। कोलकाता के रेस्तरां एवं होटल मालिकों का कहना है कि दुर्गा पूजा पर्व के दौरान खाने के शौकीन कोलकातावासियों पर जीएसटी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
 
पार्क प्लाजा कोलकाता के महाप्रबंधक बलबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि सच कहूं, तो जीएसटी के कारण ऐसा कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है और होटल में भोजन करने आने वाले लोगों की संख्या इस बात का प्रमाण है। 
 
जीएसटी से पहले भोजन करने के लिए आने वाले लोगों से 18.5 प्रतिशत कर लिया जाता था लेकिन अब यह कम होकर 18 प्रतिशत रह गया है इसलिए हमारे रेस्तरां में दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष रूप से तैयार किए गए व्यंजनों का आनंद लेने के लिए यहां आने वाले लोगों की संख्या पिछले वर्ष की ही तरह है। 
 
शहर में अवधी भोजन परोसने वाले रेस्तरां ओध 1590 के मालिक शिलादित्य चौधरी ने कहा कि हमारे 3 औध रेस्तरां पर जीएसटी का कोई असर नहीं पड़ा है। यहां आने वाले ग्राहकों की संख्या पहले की ही तरह है और व्यस्ततम समय में सभी मेजें बुक हो जाती हैं। इस बीच लोकप्रिय बंगाली रेस्तरां सप्तपदी के मालिकों में से एक शेफ रंजन बिस्वास ने भी कहा कि जीएसटी का उनके ग्राहकों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ा है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख