Narak Chaturdashi
✕

महाराष्ट्र विधानसभा में जीएसटी विधेयक पारित

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (20:45 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा ने विशेष सत्र के आखिरी दिन सोमवार को सर्वसम्मति से राज्य वस्तु एवं सेवा कर विधेयक पारित कर दिया। विधेयक पारित होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
 
उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों में जीएसटी विधेयक पर सर्वसम्मति थी। सोमवार को सदन ने सर्वसम्मति से इसे पारित किया। मैं इसके लिए सदन को धन्यवाद देता हूं। जीएसटी को एक जुलाई से लागू होने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस विधेयक पर चर्चा करने और उसे अनुमोदित करने के लिए शनिवार को तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू हुआ था।
 
सत्र के दौरान विधानसभा ने राज्य वस्तु एवं सेवा कर विधेयक समेत तीन विधेयक पारित किए। अन्य 2 विधेयकों में एक स्थानीय प्राधिकरणों को मुआवजा से संबंधित है। दूसरा वर्तमान कानूनों से संबधित है, जब एक जुलाई को जीएसटी प्रभाव में आ जाएगा तब ये कानून निरस्त हो जाएंगे। (वार्ता)
 

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

जगन्नाथ का रथ तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

बैलेट पेपर से भी मिली शिकस्त, Mlc Election Results को लेकर PM मोदी ने किस पर किया तंज

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

अगला लेख