dharma sangrah
✕

वरमाला डाले जाने से पहले दूल्हे की मौत

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (17:22 IST)
मोगा,(पंजाब)। यहां पर एक परिवार में शादी का माहौल बड़े दुख में बदल गया। उस समय मंडप में रस्में चल रही थीं। दुल्हन वरमाला डाल चुकी थी, दूल्हा डालने ही जा रहा था कि मौत आ गई उसे और चीख पुकार मच गई।
 
माहौल पूरी तरह खुशनुमा था। दूल्हा और दुल्हन के दोस्तों व रिश्तेदारों की हंसी ठिठोली के बीच दुल्हन ने अपने दूल्हे को वरमाला डाल दी। अब दूल्हा, दुल्हन को वरमाला डालने को तैयार था। लेकिन इसी बीच दूल्हा अचानक नीचे गिर गया। 
 
करीब 15 मिनट तक दूल्हे को पानी पिलाकर ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन परिवार के इस इकलौते बेटे की हालत में सुधार न आता देख तुरंत उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।
 
मोगा की परवाना नगर की गली नंबर दो में रहने वाले खेड़ा परिवार के लड़के सौरव कुमार (27) का विवाह बुधवार रात शहर के विंडसर गार्डन में आयोजित किया गया था। उधर, लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के को किसी तरह की गंभीर बीमारी पहले से थी और लड़के वालों ने बीमारी को जानबूझकर छिपाया है। 
 
इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। बाद में जब दूल्हे की मौत की खबर मैरिज पैलेस तक पहुंची तो समारोह में शामिल लोग घरों को चले गए। मरने वाले युवक के पिता बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं जबकि उनका बेटा सौरव कुमार बिजली बिलों के अलावा अन्य प्रकार के बिलों को ऑनलाइन भरने का काम करता था। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख