बुधवार, 10 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Green Tax on vehicles in uttarakhand
Last Modified: देहरादून , रविवार, 26 अक्टूबर 2025 (11:51 IST)

उत्तराखंड में वाहनों पर लगेगा ग्रीन टैक्स, किस वाहन पर लगेगा कितना Tax?

uttarakhand parking
Uttarakhand Green Tax news in hindi : उत्तराखंड सरकार ने राज्य के बाहरी वाहनों पर ग्रीन टैक्स लगाने का फैसला किया है। कार पर 80 रुपए, भारी वाहनों पर 120 रुपए, बस पर 140 रुपए, डिलीवरी वैन पर 250 रुपए और ट्रक पर आकार के अनुसार 140 रुपए से लेकर 700 रुपए तक ग्रीन टैक्स लगेगा।
 
सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह टैक्स दिसंबर 2025 से लागू होगा। इस फैसले से सरकारी रेवेन्यू में हर साल 100-150 करोड़ रुपए के इजाफे का अनुमान है।
 
आदेश के अनुसार, 2 पहिया वाहन, इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन, सरकारी वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। कोई वाहन अगर एक दिन में 2 बार राज्य में प्रवेश करता है तो उस पर केवल एक बार ही टैक्स देना होगा।

ग्रीन सेस वसूली की इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए राज्य की सीमाओं पर 16 स्थानों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे भी लगाए गए हैं।
 
गौरतलब है कि 2024 में भी उत्तराखंड सरकार ने ग्रीन सेस लगाने की घोषणा की थी, लेकिन इसे लागू करने में लगातार देरी होती गई। कहा जा रहा है कि सरकार इस बार इसे लागू करके ही रहेगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
कतर के अमीर ने क्यों नहीं उड़ने दिया ट्रंप का विमान, एयरफोर्स वन पर जा पहुंचे