Hanuman Chalisa

बिहार में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेल यातायात ठप

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (10:12 IST)
सासाराम। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के गया-मुगलसराय रेलखंड के धनेचा स्टेशन के समीप बुधवार को एक मालगाड़ी के पलट जाने से दिल्ली-हावड़ा मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
 
रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि धनबाद से कोयला लेकर मुगलसराय की ओर जा रही एक मालगाड़ी जब धनेचा और कमघा स्टेशन से गुजर रही थी तभी उसके 16 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के कारण करीब 300 मीटर तक जहां पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं वहीं दूसरी तरफ ओवर हेड वायर और खंभे भी टूट गए हैं।
 
दिल्ली-हावड़ा मुख्य मार्ग पर अप और डाउन लाईन पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है जिससे लंबी दूरी की कई मेल, एक्सप्रेस समेत अन्य सवारी गाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं। कई प्रमुख ट्रेनों को मुगलसराय-पटना के रास्ते अपने गंतव्य पर भेजा गया है वहीं कई का आंशिक समापन गया समेत अन्य स्टेशनों पर ही कर दिया गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के वरीय अधिकारी अभियंताओं की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पटरी मरम्मति के कार्य में युद्धस्तर पर लगे हैं। इस मार्ग पर रेल यातायात के सामान्य होने में चार से पांच घंटे और लगने की संभावना है। (वार्ता) 
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

ट्रंप चले मामा की चाल! US इलेक्शन में आई 'लाड़ला वोटर' योजना, हर वोटर को मिलेंगे 5 हजार डालर

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

अगला लेख